Jhargram: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते – RPF ने भटके बच्चे को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

झाड़ग्राम:  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार सुबह मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर एक 8 वर्षीय मूक-बधिर बच्चे को सुरक्षित बचाया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत की गई।

सुबह करीब 8 बजे आरपीएफ की टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार के पास एक बच्चे को अकेला भटकते देखा। पूछताछ में पता चला कि बच्चा बोल और सुन नहीं सकता, इसलिए अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। तलाशी के दौरान उसके पास से 2,857 रुपये नकद मिले।

बच्चे को तुरंत आरपीएफ चौकी ले जाया गया, जहाँ उसे नाश्ता कराया गया और दोस्ताना माहौल में संभाला गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन (खड़गपुर) को सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी बरामद राशि के साथ चाइल्डलाइन टीम को सौंप दिया गया। अब संस्था उसके पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।

आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि अगर रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला या संकट में दिखे तो तुरंत रेलवे स्टाफ या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की रक्षा के लिए उनकी टीम लगातार तत्पर है।

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : हल्दिया रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से धराया टिकट दलाल, आरपीएफ ने भेजा जेल

Spread the love

Related Posts

Shalimar : दपूरे के GM ने शालीमार व संतरागाछी रेलवे स्टेशन का किया गहन निरीक्षण,  सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन का निर्देश

शालीमार : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शालीमार एवं सांतरागाछी रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरचना तथा चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कार्रवाई में जूटा पुलिस-प्रशासन, प्रत्येक बूथ पर CRPF होगी तैनात

झाड़ग्राम :  आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time