Jamshedpur Womens University: विशेष बच्चों संग सामुदायिक सेवा, बीएड छात्राओं ने सीखा शिक्षण कौशल

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय द्वारा सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने बिष्टुपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित “स्कूल ऑफ़ होप” (विशेष बच्चों के विद्यालय) में सेवा कार्य किया.

कलात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ

विद्यालय की प्राचार्या नीतू गांगुली और डायरेक्टर लीना अडेसरा की उपस्थिति में बीएड छात्राओं को पाँच समूहों में विभाजित किया गया. छात्राओं ने विशेष बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों, व्यक्तिगत संवाद और कला कार्यों से जोड़ा. पेपर कटिंग व चित्रांकन के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया गया.

संगीत व खेल से बच्चों में उमंग

बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए संगीत व म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का सफल संचालन बीएड संकाय की प्राध्यापिका डॉ. त्रिपुरा झा ने किया, जबकि नेतृत्व डॉ. अरुणिमा कुमारी और डॉ. त्रिपुरा झा ने किया.

विशेष शिक्षण का अनुभव

बीएड की 27 छात्राएँ और शिक्षिका डॉ. सुप्रिया लक्ष्मी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. इस सेवा कार्य के दौरान छात्राओं ने विशेष बच्चों को शिक्षित करने की विधियों को करीब से समझा और विद्यालय के शिक्षकों से महत्वपूर्ण शिक्षण कौशल सीखे.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: साल जंगल में दिखे दो हाथी, ग्रामीणों को किया गया सतर्क


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time