Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी इरफान संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था। इसी दौरान उसने कथित रूप से रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति से छिनतई का प्रयास किया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस और भी मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर अवैध देसी शराब जब्त

Spread the love

Related Posts

Gua : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन का होली मिलन समारोह आयोजित

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल…

Spread the love

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *