Jamshedpur: ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ के ज़रिए जमीनी विवादों का हो रहा निपटारा, प्रशासन की पहल रंग ला रही

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर भू-विवादों के त्वरित समाधान के लिए हर गुरुवार को जिले में ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राजस्व (अंचल) और पुलिस (थाना) विभाग के समन्वय से लंबित भूमि विवादों का निष्पादन करना है।

गुरुवार को आयोजित अंचल-सह-थाना दिवस के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 11 मामलों पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है। इन मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

अब तक इस अभियान के तहत कुल 537 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 381 मामलों का सफलतापूर्वक समाधान हो चुका है, जबकि 156 मामलों पर सुनवाई और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं चल रही हैं।

जिला प्रशासन का लक्ष्य इस पहल को ग्रामीण स्तर तक सशक्त बनाना है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही आपसी समझ और प्रशासनिक सहयोग से भूमि संबंधी विवादों को न्यूनतम समय में सुलझाया जा सके। इस नियमित अभियान से ग्रामीणों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जगी है और प्रशासन व आम जनता के बीच विश्वास भी सशक्त हो रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet Decision: मंत्रिपरिषद के बड़े फैसले, शहीद जवानों के आश्रितों को नौकरी – अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *