Jamshedpur: कंपनियों की बेरुख़ी के बीच जागा ज़िला परिषद, कचरे के ढेर पर चला जेसीबी

जमशेदपुर:  डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच गोविंदपुर में ज़िला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने स्वच्छता को लेकर एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है. बीते पांच दिनों से निजी खर्च पर जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से पूरे इलाके में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 300 ट्रैक्टर कचरे का निस्तारण किया जा चुका है.

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया है. खासकर महिलाओं ने डॉ परितोष को “स्वच्छता दूत” कहकर सम्मानित किया. उनका कहना है कि जहां शासन-प्रशासन और बड़ी कंपनियां चुप हैं, वहां डॉ परितोष ने लोगों की ज़िंदगी बचाने के लिए खुद मैदान संभाल लिया है.

इस संबंध में डॉ परितोष ने कहा कि गोविंदपुर जैसे क्षेत्र चारों ओर से बड़ी कंपनियों से घिरा है, लेकिन इनका सामाजिक दायित्व शून्य है. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां सिर्फ प्रदूषण फैला रही हैं और सरकार भी पूरी तरह से चुप है. डॉ परितोष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कंपनियों का रवैया नहीं बदला, तो आने वाले दिनों में उनका चक्का जाम किया जाएगा.

अभियान के तहत तीन तल्ला के चार स्थानों, एलआईजी कॉलोनी, हाट बाजार, रामपुर गिट्टी मशीन क्षेत्र, सामुदायिक विकास मैदान, मार्केट रोड और मेन रोड जैसे इलाकों से कचरा हटाया गया.

इस कार्य में पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा के साथ-साथ दिनेश सिंह, अनिल कुमार, राजबान सिंह, निकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, विमल कुमार और पप्पू कुमार ने सक्रिय योगदान दिया.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिना तलाक दूसरी शादी पर फंसे टाटा स्टीलकर्मी, अस्पताल की स्लिप से हुआ भंडाफोड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *