झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.
जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी झाड़ग्राम आकांक्षा भास्कर नें शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 129 तथा राज्य सरकार के निर्देशों के तहत 24 मार्च को जिला स्तरीय अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसरों, बीडीओ और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों नयाग्राम (एसटी), गोपीबल्लभपुर, झाड़ग्राम और बिनपुर (एसटी) में चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को हिंसा, डराने-धमकाने, प्रलोभन, फर्जी मतदान (छप्पा), बूथ जाम और मतदाताओं की आवाजाही में बाधा जैसी गतिविधियों से मुक्त रखा जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रिटर्निंग ऑफिसरों, सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों और सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देशित किया गया है कि वे इन आदेशों को सभी चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और मतदान कर्मियों तक पहुंचाएं।
इसके अलावा, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और अपने-अपने कर्मचारियों तक जानकारी पहुंचाने को कहा गया है। वहीं गत 25 मार्च को आयोजित SVEEP कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद
There is no ads to display, Please add some



















































