Jhargram: नयाग्राम अस्पताल में पहली हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, मुफ्त में हुआ महंगा इलाज

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पहली बार हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर एक नई मिसाल कायम की गई है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. देवाशीष महातो ने जानकारी दी कि यह सर्जरी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु पट्टनायक और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. इमोन भक्ता द्वारा सफलतापूर्वक की गई.

यह ऐतिहासिक सर्जरी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के कांटापल गांव के निवासी सुबल दास के बाएं कूल्हे के जोड़ पर की गई. मरीज और उसके परिजन इस बात से अत्यंत प्रसन्न हैं कि एक महंगी सर्जरी सरकारी अस्पताल में पूरी तरह मुफ्त में हुई.

इलाज के लिए भटके, पर राहत मिली नयाग्राम में
मरीज सुबल दास लंबे समय से कूल्हे के जोड़ के दर्द से पीड़ित थे. इलाज के लिए वे ओड़िशा के कटक सहित कई जगहों पर गए, पर आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन संभव नहीं हो सका. अंततः वे नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग पहुंचे.

डॉक्टरों ने सभी आवश्यक जांच कर एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर ऑपरेशन का निर्णय लिया. हिप रिप्लेसमेंट के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए और बुधवार को लगभग ढाई घंटे की सर्जरी कर मरीज का कूल्हा सफलतापूर्वक बदल दिया गया.

मरीज की हालत स्थिर, अस्पताल प्रशासन संतुष्ट
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महातो ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और मरीज अब स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी अस्पतालों की क्षमताओं और सेवा भावना का प्रमाण है. अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि भविष्य में भी इस तरह की जटिल सर्जरियां बिना खर्च के मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं.

इसे भी पढ़ें : Jhargram: झाड़ग्राम में महिला तृणमूल का अंचल कार्यक्रम, राजनीतिक जागरूकता का बुलंद नारा

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time