Jharkhand Budget : अबुआ दिशोम बजट को विधायक संजीव ने सराहा, कहा- विकास की रफ्तार होगी तेज 

पोटका : पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार की ओर से पेश किए गए  वित्त वर्ष 2026-27 के “अबुआ दिशोम बजट” का स्वागत करते हुए इसे राज्य के समग्र विकास को नई गति देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गुरुजी शिबू सोरेन के सपने का झारखंड बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी बजट देकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।

विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, किसान, पिछड़ा वर्ग और आदिवासी समाज के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में है और इससे राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी। सरकार की इस मजबूत पहल से विपक्ष की निराधार आलोचना स्वतः शांत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का पूजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time