Chaibasa : आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

नक्सलियों के जमावड़े की  सूचना पर  सर्च अभियान चला रहे थे सुरक्षा बल

चाईबासा : कोल्हान के सारंडा जंगल में सोमवार को नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी की चपेट में आकर झारखंड जगुआर का जवान मनोज कुमार दमाई बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना के बाद रांची से हेलिकॉप्टर बुलाकर घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. जहां अस्पताल में भर्ती कर जवान का इलाज किया जा रहा है. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोगा के दलाईगरा के घने जंगल में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, इनामी माओवादी मिसिर बेसरा एवं अनल के दस्ते की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईईडी पर झारखंड जगुआर के मनोज कुमार दमाई का पैर पड़ गया. जिससे आईईईडी ब्लास्ट कर गया. ब्लास्ट होने के कारण जव न उसकी चपेट में आ गया. इस घटना के बाद सर्च अभियान में जुटे जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. उसके बाद सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरु हो गई.घटना की वरीय अधिकारी को दे दी गई है. इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है. इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Baharagoda :  जंगली हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को रौंदा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद…

Spread the love

Jamshedpur: टाटा स्टील UISL के एमडी ऋतुराज सिन्हा का निधन, विधायक प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा स्टील यूआईएसएल (JUSCO) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर ने जमशेदपुर शहर और उद्योग जगत में गहरा शोक पैदा कर दिया। जदयू युवा मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *