नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर सर्च अभियान चला रहे थे सुरक्षा बल
चाईबासा : कोल्हान के सारंडा जंगल में सोमवार को नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी की चपेट में आकर झारखंड जगुआर का जवान मनोज कुमार दमाई बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना के बाद रांची से हेलिकॉप्टर बुलाकर घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया. जहां अस्पताल में भर्ती कर जवान का इलाज किया जा रहा है. घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोगा के दलाईगरा के घने जंगल में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, इनामी माओवादी मिसिर बेसरा एवं अनल के दस्ते की तलाश में झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईईडी पर झारखंड जगुआर के मनोज कुमार दमाई का पैर पड़ गया. जिससे आईईईडी ब्लास्ट कर गया. ब्लास्ट होने के कारण जव न उसकी चपेट में आ गया. इस घटना के बाद सर्च अभियान में जुटे जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. उसके बाद सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरु हो गई.घटना की वरीय अधिकारी को दे दी गई है. इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है. इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जंगली हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ में लगे गरमा धान की फसल को रौंदा
There is no ads to display, Please add some



















































