Muri : रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन मामले में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को मिली जमानत

मुरी : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को मंगलवार को न्यायालय से बड़ी राहत मिली। रिम्स-2 जमीन बचाओ आंदोलन से जुड़े मामले में दर्ज केस में कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। देवेंद्र नाथ महतो के वरीय अधिवक्ता सष्टी रंजन महतो ने बताया कि कांके थाना कांड संख्या- 228/25 के तहत देवेंद्र नाथ महतो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में मंगलवार को मिथिलेश कुमार सिंह के न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। जमानत मिलने के बाद मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी के जमीन संरक्षण का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार आंदोलन से डर गई है। दबाने का प्रयास कर रही है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

गौरतलब है कि बीते 24 अगस्त 2025 को कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के विरोध में आंदोलन किया गया था। इस दौरान रैयत-ग्रामीणों के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो उपस्थित थे, जिसके बाद कांके थाना में उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली में मना शहीद दिलीप कुमार बेदिया का शाहदत दिवस, माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

 

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका क्षेत्र के खराब जल मीनार व चापाकल मरम्मत की मांग, झामुमो ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पोटका : भीषण गर्मी की दस्तक के बीच पेयजल संकट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पोटका प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

Spread the love

Bahragora : बदहाली के आंसू रो रही झरिया-बांकदह सड़क, उभरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत झरिया गांव से बांकदह तक जाने वाली ग्रामीण सड़क वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू रो रही है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time