मुरी:- सिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर चौक स्थित साहू होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि छापेमारी की भनक लगने के बाद होटल मालिक फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री होने की जानकारी मिली। उनके निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। उसके बाद कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रामपुर चौक पर बलराम साहू एवं प्रकाश साहू का होटल है। जहां से शराब की बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में एक सनहा दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार कुशवाहा, सशस्त्र बल के हवलदार विद्या प्रसाद, महेश्वर महतो, मुकेश कुमार सिंह, मानसचंद्र गगन समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some





















































