जादूगोड़ा : पोटका में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 11 करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का एक हिस्सा उद्घाटन से पूर्व गिर जाने पर नाराजगी जतायी तथा संवेदक समेत अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अन्यथा प्रखंड प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की घोषणा की धमकी। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि मामला 2015 का है। आसनवनी पंचायत के कूदापाल में सोना राम टुडू के जमीन पर मनरेगा योजना के तहत फर्जी तालाब निर्माण दिखाकर दो लाख की निकासी कर ली गई। इसी तरह वर्ष 2020 – 2021 में आम बागवानी योजना के तहत चार दीवारी से लेकर फलदार वृक्ष लगाए गए, लेकिन बिचौलियों द्वारा 1लाख 90 हजार की फर्जी निकासी कर ली गई। जबकि मजदूरी अभी भी बकाया है। मामला आसनवनी पंचायत के दीगरसाईं गांव का हैं। धरनार्थियों ने सरकारी योजनाओं में घोटाला का खुलासा करने की मांग उठाई तथा पोटका बीडीओ अरुण मुंडा को ज्ञापन सौंपा। पोटका बीडीओ अरुण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को जिला स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में डाला जाएगा व उनके निर्देश के बाद संवेदक व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धरना प्रदर्शन में यह रहे शामिल
धरना प्रदर्शन में जेएलकेएम नेता भागीरथी हंसदा,शंकर भकत,बिमल महतो, बुद्धिनाथ मुर्मू, प्रेम मार्डी, रामदास मुर्मू, राजा कालिंदी, गणपति करुआ, भरत सिंह, फनी महतो, पूनम महतो,प्र मिला महतो, जालिम मार्डी, राजीव महतो, विनोद स्वासी, दीपक महतो, रामप्रसाद महतो समेत पूरे कोल्हान के नेताओं ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बड़सोल के खंदामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी



















































