Potka : पोटका क्षेत्र के खराब जल मीनार व चापाकल मरम्मत की मांग, झामुमो ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पोटका : भीषण गर्मी की दस्तक के बीच पेयजल संकट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पोटका प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में 14वीं एवं 15वीं वित्त आयोग की राशि से निर्मित सौर ऊर्जा संचालित खराब पड़े जल मीनारों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई।
झामुमो नेताओं ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही कई पंचायतों में सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनार खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मांग की कि 15वीं वित्त आयोग मद की राशि से इन जल मीनारों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
इसके साथ ही प्रखंड के कई गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य पूरा होने से गर्मी के चरम पर पेयजल संकट से बचा जा सकता है।
इस मौके पर जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास, जिला सदस्य भुगलू टुडू, वरिष्ठ नेता रजनी षारंगी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, चक्रधर महतो, संगठन सचिव वीरेन पात्रो, कालिकापुर पंचायत समिति सदस्य त्रिलोचन टुडू, पोटका पंचायत समिति उपाध्यक्ष हराधन मुंडा, चांदपुर पंचायत अध्यक्ष करण मुर्मू, नरदा पंचायत अध्यक्ष बुलू महतो, युवा नेता सीताराम भकत एवं शंकर चित्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : हेंसड़ा में परंपरा, भक्ति और भाईचारे का दिखा संगम, कीर्तन के बाद धूलेट का लोगों ने लिया आनंद

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

गुवा : सशक्त संयुक्त मोर्चा गुवा की ओर से रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, कई मांगों पर बनी सहमति

गुवा : विभिन्न मजदूर हितों और स्थानीय समस्याओं को लेकर मेघाहातुबुरु इकाई झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन एवं सेल (SAIL) प्रबंधन के अधिकारियों के बीच मेघाहातुबुरु जनरल ऑफिस के सभागार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time