Ranchi: जिंदल विरोधी किसान आंदोलन के योद्धा कृष्ण सिंह मुंडा का निधन, किसान सभा ने दी श्रद्धांजलि

रांची:  झारखंड राज्य किसान सभा ने जिंदल विरोधी किसान आंदोलन के प्रमुख योद्धा कृष्ण सिंह मुंडा के निधन पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गांव बोगादार दूलमी में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो, जिला कौंसिल सदस्य उमेश महतो, अंचल किसान संयुक्त सचिव बसंत मुंडा, रबिंद्रनाथ मुंडा, पूर्व सरपंच महानंद पुरान, उनके बेटे आदित्य कुमार सिंह मुंडा, भोलेश्वर सिंह मुंडा, मृणाल सिंह मुंडा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि कृष्ण सिंह मुंडा ने सोनाहातु पूर्वी क्षेत्र में जिंदल द्वारा 12 हज़ार एकड़ जमीन अधिग्रहण के खिलाफ चलाए गए तीन साल लंबे आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टागटांग और बारेदा में विशाल किसान रैली में कहा था कि “जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे।” मुंडा जी ने हर गांव में पैदल जाकर किसानों को जागरूक किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

सुफल महतो ने कहा कि जिंदल विरोधी किसान आंदोलन में कृष्ण सिंह मुंडा के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए अपने जीवन को समर्पित किया और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी…

Spread the love

Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *