Jamshedpur: रीगल मैदान को समाहरणालय निर्माण हेतु चिन्हित किए जाने पर कृतिवास मंडल ने जताई तीखी आपत्ति

जमशेदपुर:  राज्य सरकार द्वारा रीगल मैदान को समाहरणालय भवन निर्माण की समीक्षा सूची में शामिल किए जाने पर तीव्र विरोध सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव एवं आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने इसे रीगल मैदान के “पवित्र और गौरवशाली इतिहास” को मिटाने की कोशिश करार दिया है।

कृतिवास मंडल ने कहा कि रीगल मैदान केवल एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि जमशेदपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा अनेक राष्ट्रीय व सामाजिक आयोजनों का साक्षी यह मैदान पूरे कोल्हान क्षेत्र की भावनात्मक पहचान है।

आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल

क्या है मांग?
कृतिवास मंडल ने स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि राज्य सरकार रीगल मैदान को समाहरणालय निर्माण से संबंधित सूची से तुरंत हटाए। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक धरोहर पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार नहीं होगा।

मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय वापस नहीं लिया तो जनआंदोलन की राह अपनाई जाएगी। उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से इस विषय पर एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *