Chandil: बारिश में कीचड़ और फिसलन से ग्रामीण बेहाल, दर्जनों बार गुहार – फिर भी नहीं बनी सड़क

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल अंतर्गत रुदीया पंचायत भवन से दरदा गांव तक की करीब 500 मीटर की सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. यह मार्ग रुदीया गांव होते हुए सीधे एनएच-33 से जुड़ता है. लेकिन, सड़क नहीं बनने से स्थानीय ग्रामीणों को वर्ष भर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीण आदित्य कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस समस्या को उजागर किया है. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. यहां तक कि दिहाड़ी मजदूरों को भी काम पर जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है.

ग्रामीणों ने इस मुद्दे को पंचायत स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार उठाया है. रांची के सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को भी उन्होंने लिखित और मौखिक दोनों रूपों में जानकारी दी है. बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उनका कहना है कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि उनके जीवन से जुड़ा प्रश्न है, जिसे अब और टाला नहीं जा सकता.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दूसरी सोमवारी को जयदा मंदिर में उमड़ेगी आस्था की बाढ़, प्रशासन अलर्ट – सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time