shopping mall : मॉल या अन्य स्टोर में खरीदारी के बाद फोन नंबर मांगने वालों पर होगी सख्ती, नंबर नहीं ले सकते

इस बारे में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय मई 2023 में सभी राज्यों को जारी कर चुका है एडवाइजरी

नई दिल्ली :  किराना स्टोर से लेकर शॉपिंग मॉल तक हर जगह खरीदारी के बाद बिलिंग के लिए मोबाइल नंबर मांगा जाता है। इसे लेकर नियम और सख्त होने वाले हैं। ग्राहकों को अपना नंबर देने के लिए कोई भी दुकानदार बाध्य नहीं कर सकता। उपभोक्ता मंत्रालय का मानना है कि ग्राहक पर मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव डालना अनुचित व्यापार व्यवहार है। इस बारे में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय मई 2023 में सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर चुका है, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। इस कारण सरकार इस बारे में दोबारा एडवाइजरी जारी करने की तैयारी में है। दरअसल, कई बार विक्रेता ग्राहकों के फोन नंबर का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए करते हैं। उन्हें संदेश भेजते हैं। कई बार ग्राहकों का डाटा सर्वे कंपनियों और दूसरे व्यापारियों को भी बेच दिया जाता हैं।

इसे भी पढ़ें : SDM Jyoti Maurya Case: हंगामा मचाने के बाद अब आलोक मौर्या ने पत्नी से मांगी Alimony, गांव वालों ने लगाई क्लास

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा के साल पत्तों से आत्मनिर्भर बन रहीं नुईया गांव की महिलाएं, 20 परिवार स्वरोजगार से हैं जुड़े

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव की महिलाएं सारंडा के जंगलों से मिलने वाले साल पत्तों के जरिए आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग के जर्जर पुल के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत, लोगों ने ली राहत की सांस

गुवा : बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बालाजी प्लांट से आगे स्थित लंबे समय से जर्जर पड़े पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time