Bahragora: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज इंजेक्शन की कमी, सांसद प्रतिनिधि ने निजी स्तर से उपलब्ध कराए इंजेक्शन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के इंजेक्शन समाप्त होने के कारण कुत्ता-बिल्ली के काटने से पीड़ित मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि तक पहुंचते ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार से दस फाइन रेबीज इंजेक्शन खरीदकर स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराए।

चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपे इंजेक्शन, मिली राहत
गौरव पुष्टि ने सभी इंजेक्शन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर उत्पल मुर्मू को सौंपे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके और उनकी परेशानी कम हो। इस कदम से स्थानीय लोगों को राहत मिली है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर से रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध होने से मरीजों को इलाज में सुविधा होगी। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता तपन पैड़ा, चंदन सीट, श्याम दे सहित अन्य उपस्थित थे, जिन्होंने सांसद प्रतिनिधि के इस प्रयास की सराहना की।

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *