प्रेमचंद की कहानियों से सीखा जीवन का पाठ, DAV School में मनाई गई जयंती

बहरागोड़ा:  तारापद षाड़गी डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में गुरुवार को मुंशी प्रेमचंद की जयंती बड़े ही सादगीपूर्ण और भावनात्मक माहौल में मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रेमचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पण के साथ हुई. शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने साहित्य के इस महान हस्ती को याद किया.

कक्षा दसवीं की छात्रा प्रीति पंडित ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व और विचारों पर बोलते हुए कहा कि उनकी रचनाएं न केवल जीवन की सच्चाइयों से रूबरू कराती हैं, बल्कि संघर्षों से लड़ना भी सिखाती हैं. वहीं कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा संभावी सिंह ने प्रेमचंद को यथार्थवादी रचनाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के दर्द और सामाजिक चुनौतियों को अपनी कहानियों में जगह दी.

इस अवसर पर छात्रों के साथ प्रेमचंद की रचनाओं, उपन्यासों और उनके जीवन से जुड़ी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई. कार्यक्रम में प्रेमचंद के विचारों को साझा करते हुए विद्यार्थियों ने साहित्य से जुड़ाव को और गहराई दी.

 

इसे भी पढ़ें : Holidays in August: अगस्त में छुट्टियों की बौछार, पढ़ाई से ब्रेक – त्योहारों की बहार, छात्रों के लिए सुकून का मौका

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

    स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *