“Modi महान प्रधानमंत्री हैं, पर अभी पसंद नहीं आ रहा काम” – Trump

नई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान भारत को लेकर नया बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि उन्होंने भारत के रूस से तेल खरीदने पर निराशा भी जताई।

ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन इस समय उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच कभी-कभी ऐसे पल आ जाते हैं, लेकिन रिश्ता मजबूत है।”

बयान से एक दिन पहले ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो।”

ट्रंप ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे बहुत निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। हमने भारत पर पहले ही भारी टैरिफ लगाए हैं—50 प्रतिशत तक।” उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और हाल ही में उनकी मुलाकात भी हुई थी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time