Municipal Elections : जुगसलाई नप के वार्ड 8 से मनीष रजक ने किया जीत का दावा, सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहरायी

 जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् के चुनाव में वार्ड संख्या 8 से पार्षद प्रत्याशी मनीष रजक ने जीत का दावा किया. कहा आज की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है. ऐसे युवाओं को मुख्य धारा में लाकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिलवाना तथा स्वरोजगार से जोड़ना, आधुनिक युग मे सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं. इसलिए वार्ड में एक प्रज्ञा केंद्र की स्थापना करना है. जिससे क्षेत्र के मतदाताओं का काम सुगमता पूर्वक निःशुल्क हो सके. मनीष रजक ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं. जिसके कारण जुगसलाई में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. खासकर नाली, गली, सड़क एवं बिजली की समस्या से लोगों को जुझना पड़ रहा है. इस ओर विशेष ध्यान देकर उनका समाधान करवाना है. इसके लिए उन्होंने वार्ड के सभी मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर अपना विजन साझा किया. जिसे मतदाताओं से स्वागत किया तथा उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए सच्चे प्रत्याशी का चुनाव करें. झूठे वादे एवं हवा-हवाई बातें करने वाले प्रत्याशियों को नकारें. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वार्ड 12 में क्रम संख्या 7 पर डबल रोटी चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें बिजयी बनाएं. ज्ञात हो कि वार्ड 8 में मतदाताओं की कुल संख्या 1308 है.  इस वार्ड से कुल 7 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं.

इसे भी पढ़े : Bahragora breaking : मौत को मात: बहरागोड़ा में धू-धू कर जली स्लीपर बस, ‘देवदूत’ बने ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान

Spread the love

Related Posts

Baharagora : बहरागोड़ा से नाबालिग का अपहरण, मेदनीपुर के युवक के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल

भगवान अपने भक्तों का कष्ट हरने पृथ्वी पर अवतरित होते हैं- आचार्य सुरेश जमशेदपुर : गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के चतुर्थ दिन रविवार को आचार्य पंडित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *