मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक का मामला सामने आया है। उक्त आरोप जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने लगाया। इस मामले को लेकर वे जेएसएससी कार्यालय पहुंचे तथा जांच की मांग की। मौके पर उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 (विज्ञापन संख्या 06/2023) परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 11 अप्रैल 2026 के रात्रि को ही विभिन्न सोशल मीडिया, ह्वाट्सऐप ग्रुप और विभिन्न न्यूज़ चैनल पर प्रश्न पत्र लीक होने की भारी शिकायतें सामने आयीं। झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों के कई होटलों में हज़ारों अभ्यर्थियों को ठहराने का चर्चा जोरों पर है, तमाड़ थाना में 160 लोगों को हिरासत में लेने का ख़बर आया है।उक्त घटना से उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता, और ईमानदारी पर गंभीर संदेह उत्पन्न हो गई है। बारंबार पेपर लीक घटना से झारखंड के मेहनती मेधावी छात्रों का झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से विश्वास टूट रही है। इसलिए उन्होंने परीक्षा को रद्द कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Muri : अबैध बालू खनन के खिलाफ जेएलकेएम मुखर, कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन



















































