गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी सदस्य का टाटानगर स्टेशन में स्वागत किया । हावड़ा रांची इंटरसिटी से सफर के दौरान टाटानगर स्टेशन में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ‘औपचारिक मुलाकात में दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सीसी सदस्य अरुण जोशी ने टाटानगर सिविल डिफेंस टीम का रेलवे में सुरक्षा संरक्षण के प्रति कर्मचारी को जागरूक करने की कार्यों का प्रशंसा किया । लोको पायलट, स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर के साथ रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आपदा संबंधी कार्य की प्रशिक्षण देना भारतीय रेल आपदा में संपत्ति जान माल सुरक्षा की गारंटी प्रदान करती है यात्रियों का सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ता है । स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों के साथ वेंडर कर्मचारी, कुली, ठेकेदार मजदूरो को भी प्रशिक्षण देने की परामर्श दिया ।
औपचारिक मुलाकात के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के तहत भव्य मिनी साइक्लोथॉन आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































