खड़गपुर/जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) सौमित्र मजूमदार ने शालीमार से घाटशिला खंड तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल अवसंरचना, सुरक्षा उपायों, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सेवा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नवीन चंद्र कुमार, खड़गपुर के अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक देबजीत दास, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभात प्रसाद उपस्थित रहे।
इसके बाद घाटशिला में जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। चक्रधरपुर मंडल से मंडल रेल प्रबंधक तरुण हूरिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र से जुड़े रेल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने स्थानीय समस्याओं और सुझावों को रखा, जिन पर रेलवे प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दोहराया कि वह अवसंरचना को मजबूत करने, यात्री सेवाओं में सुधार लाने और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर रेल यात्रियों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च का खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, खौलती हुई चाय फेंकने से जख्मी हो गई थी युवती
There is no ads to display, Please add some



















































