Jamshedpur : टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च का खर्च उठाएंगे विधायक सरयू राय, खौलती हुई चाय फेंकने से जख्मी हो गई थी युवती

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के इलाज में धन की किल्लत नहीं होगी। इलाज तब तक चलेगा, जब तक वह स्वस्थ न हो जाए।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखाः मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंक देने से बुरी तरह घायल बच्ची मेंहदी के इलाज में कोताही नहीं होगी। टाटा स्टील प्रबंधन ने मेरा आग्रह मान लिया है कि बिल बकाया रहने पर भी इलाज चलता रहेगा। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था मेरे स्तर से कर दी जाएगी। इस पोस्ट पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि जिस दिन यह घटना घटी, उसके दूसरे ही रोज श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार आदि से टाटा मेन हॉस्पिटल जाने को कहा और यह भी ताकीद किया कि वह बिटिया के इलाज को सही तरह से देख लें। कहीं कोई दिक्कत न हो। उनके निर्देश पर लोग अस्पताल गए और घायल बिटिया मेहंदी के इलाज के बारे में पर्याप्त जानकारी ली।

फिर सभी सूचनाएं श्री राय को दी गईं।यह पहला मौका नहीं है, जब श्री राय का बेहद संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने आया हो। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वह धर्म, जाति, पार्टी, विचारधारा से एकदम अलग होकर इंसानियत के नाते भी लोगों की मदद करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित  योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : उपायुक्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time