पोटका : कहा जाता है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और हौसला हो तो कोई भी कठिनाई राह नहीं रोक सकती। इस बात को पोटका के कोवाली की रहने वाली गरीब किसान की बेटी पार्वती बास्के ने सच साबित कर दिखाया है। पार्वती का चयन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन हुआ है। वर्ग सप्तम के लिए मात्र एक सीट थी, जिसमें पार्वती ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सफलता हासिल की।
पार्वती की इस उपलब्धि के पीछे उसके शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षक आशित मंडल और सरोज सीट ने बताया कि पार्वती शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। उसकी लगन और अनुशासन ही आज उसकी सफलता का कारण बना।
पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के निदेशक विकास कुमार भकत ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना रहा है। पार्वती की सफलता इस प्रयास का परिणाम है, जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी।
पार्वती के पिता वासुदेव बास्के और माता जोबा बास्के ने खुशी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी बेटी ने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।वहीं पार्वती ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि स्कूल में उसे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहन मिला। उसका सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे।
इसे भी पढ़ें : Potka : विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
There is no ads to display, Please add some



















































