Jamshedpur : रिम्स में इलाजरत भोंदू की पत्नी को वकीलों ने पचास हजार रुपए सौंपे : सुधीर कुमार पप्पू 

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने पचास हजार रुपए नगद राशि सौंपी। भोंदू तकरीबन 50 वर्षों से सेवा देते हुए हमेशा अधिवक्ताओं की सेवा में तत्पर रहता है। तकरीबन दस दिन पहले भोंदू अपने मकान की छत से नीचे गिर गया था और घायल हो गया। सिर में चोट लगने से वह कोमा में चला गया और उसका इलाज रिम्स रांची में हो रहा है।

इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ता विष्णु कुमार सत्पथी, बीवी सुब्रमण्यम आदि ने पहल की और वकीलों से मिलकर आर्थिक मदद करने का आग्रह किया। आज विष्णु सतपति, बीवी सुब्रमण्यम, सुधीर कुमार पप्पू, राहुल राय, राहुल कुमार, निशांत कुमार, मनोज कुमार कुलविंदर सिंह आदि अधिवक्ता भोंदू के डिमना रोड आदर्श नगर स्थित आवास पहुंचे। पत्नी कल्याणी देवी, बेटी संध्या, अंजू, मंजू, रेखा और गीता तथा बेटे दुलाल नामता से मिले और घटना तथा चल रहे इलाज की जानकारी ली।

परिवार को ढांढस देने के साथ ही अधिवक्ताओं की टीम ने हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि इलाज में किसी तरह की कमी एवं कोताही नहीं की जानी चाहिए।राशि देने के उपरांत विष्णु सतपति ने सभी वकीलों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अन्य वकील भी मदद को आगे आ रहे हैं तथा परिवार को अलग से और समय अंतराल पर राशि प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time