Jamshedpur : “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है : अमरप्रीत सिंह काले

घोड़ाबांधा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, प्रदेश प्रवक्ता काले हुए शामिल

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा स्थित साई मोटर हॉल में भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के घोड़ाबांधा मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र मेंझारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काले ने “वैचारिक अधिष्ठापन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताक़त है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आज के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यही विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

काले ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती विचारों की स्पष्टता, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वैचारिक दृष्टिकोण एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घर-घर सर्वे कर छुटे हुए बच्चों का स्कूलों में होगा नामांकन, ‘स्कूल रुआर 2026’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने दिया जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time