Adityapur: जयप्रकाश उद्यान में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदित्यपुर:  राज्य भर में नशा विरोधी अभियान के तहत सरायकेला जिला पुलिस भी नशा विरोधी अभियान चला रही है। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान से ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

10 छोटे-छोटे ब्राउन शुगर के पुड़िया बरामद

गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने 10 छोटे-छोटे ब्राउन शुगर के पुड़िया बरामद किया है। जिसे जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में बेचने की जुगत में युवक लगा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा, पुलिस के गिरफ्त में आए युवक का नाम अविनाश प्रधान है जो आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी गांव हरि मंदिर के पास करने वाला है, युवक के पिता का नाम अशोक प्रधान है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: संस्कारोदय अकादमी में सद्गुरु कबीर साहेब की मनायी गयी प्रकट्य दिवस

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *