Jamshedpur: खालसा स्कूल में एक दिवसीय योग उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

जमशेदपुर: पतंजलि सोशल मीडिया टीम, जमशेदपुर द्वारा खालसा मिडिल एवं हाई स्कूल, बर्मामाइंस में एक दिवसीय योग उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को योग के प्रति जागरूक करना और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को समझाना था. कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. छात्रों के बीच योग अभ्यास, इसके लाभ, मानसिक संतुलन और अनुशासित जीवनशैली पर संवाद हुआ.

21 जून को सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में होगा भव्य आयोजन
जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव का आयोजन 21 जून को सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, बर्मामाइंस में प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम में सिस्टर निवेदिता हाई स्कूल, बीपीएम बर्मामाइंस, हंसराज गोयल स्कूल, खालसा स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं योग साधक बड़ी संख्या में भाग लेंगे.

विद्यालय प्रशासन का सक्रिय सहयोग
इस कार्यशाला को सफल बनाने में खालसा हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका रौशनी कुमारी, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, विवेक कुमार, शिखा त्रिपाठी, नेहा सागर, अर्पण साहा सहित विद्यालय के कई शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बोड़ाम प्रखंड में कांग्रेस की बैठक, जनसरोकारों पर दिखा तेवर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *