Ramgarh: ठगी करने वाले गैंग के 7 अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,9.46 लाख रुपये नकद सहित 10 मोबाइल बरामद

 

रामगढ़ के एसपी अजय कुमार

 रामगढ़ः पुलिस ने कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार गांव से ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने मौके से 9.46 लाख रुपये, दो रुपये गिनने वाली मशीन, 10 मोबाइल, 36 नमक के बोरे बरामद किए. इस संबंध में जिले के एसबी अजय कुमार ने एक ऐसे शातिर गैंग का खुलासा किया है,  इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को मीडिया को बताया कि उन्हें शनिवार को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग कुजू ओपी के दिगवार में दो व्यक्ति का अपहरण कर उनके परिवार वालों से फिरोती मांग रहे है. सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान एक मकान में कुछ अपराधियों द्वारा फिरोती के लिए रांची के रहनेवाले दो व्यक्ति सतीश राजगढ़िया और अंकित कुमार को बंदी बनाकर रखा गया था. पुलिस ने दोनो व्यक्तियों सकुशल अपहरणकर्ताओं से आजाद कराया.

इसे भी पढ़ेः Deoghar:  76वें गणतंत्र दिवस पर केकेएन स्टेडियम में मंत्री हफीजुल हसन ने किया झंडोत्तोलन

एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान ठगी एवं अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम सुजीत कुमार पटनायक जो कि भुनेश्वर का रहनेवाला है,प्रशांत कुमार बैशाली जिले का रहने वाला है रणजीत कुमार जो कि नवादा बिहार का है गणेश कुमार सारण, राजा कुमार बैशाली, धीरज कुमार सारण,रोहित कुमार सारण के रहनेवाले है. कुमार ने बताया कि यह गैंग लोगों को रुपये डबल करने के नाम पर रुपये लेकर अपने पते पर बुलाता था. जब लोग इनके झांसे में फेस कर आते थे. तो ये लोगों से छिन लेते थे. जो लोग पैसे नहीं देते थे उन्हें बंदी बनाकर उनके परिवार वालों से फिरोती मांगा करते करतेथे. काफी दिनों इस गैंग की शिकायत मिल रही थी. शनिवार को जब इसकी सूचना मिली तब त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस को सफलता मिली और गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. अभी इनसे पूछताछ की जाएगी तो और भी खुलासे होगे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15-20 लोगों ने किया हमला, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदा बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 15 से 20…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time