जमशेदपुरः गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने चारी की घटना को अजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर दयाल सिटी में बंद पड़े दो फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर चलते बने. घटना की सूचना मिलते ही फ्लैट मालिक जितेन कुमार सिंह अपने फ्लैट में पहुंचे. उन्होंने देखा कि अलमीरा तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली है. इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि रात के 2:15 बजे पांच चोर फ्लैट से चोरी कर भाग रहे है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: Tata Motors Workers Union में तिरंगे को सलामी और संविधान के प्रति आस्था का संकल्प
सभी चोरों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखा था. जितेन कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ टेल्को में रहते हैं और यह फ्लैट बंद रहता है. सोमवार को सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर फ्लैट में चोरी की जानकारी दी. जब वह फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और दरवाजे को चोरों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची.वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह भी मौके पर पहुंचे. फ्लैट वासियों ने जिला परिषद बिल्डर के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि बिल्डर द्वारा सिक्योरिटी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
There is no ads to display, Please add some



















































