Jamshedpur: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या: बच्चों की कलात्मक प्रस्तुति से गूंजा जिला मुख्यालय

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जहां परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया.

प्रतिभाशाली बच्चों की प्रस्तुतियाँ
सांस्कृतिक संध्या में जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति और झारखंड तथा देश की विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े नृत्य और गीतों की अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं. इन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण में ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज सुनाई दी. दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी लोग प्रत्येक प्रस्तुति पर भावविभोर होकर तालियाँ बजाते रहे.

देशभक्ति की भावना से भरी प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी +2 हाई स्कूल, सीतारामडेरा के बच्चों के समूह नृत्य से हुई. ए.डब्लू.सी एकेडमी ऑफ एक्सेलेंस के विवेक मिश्रा ने ओजपूर्ण कविता पाठ किया. आर.वी.एस एकेडमी डिमना की छात्राओं ने ‘वंदे मातरम’ गीत प्रस्तुत किया. अनन्या झा एंड टीम ने ‘सबसे ऊंची विजय पताका’ गीत की प्रस्तुति दी. विद्या भारती चिन्मया टेल्को के बच्चों ने ‘जननी जन्मभूमि सबसे महान’ गीत गाया.

विशेष सम्मान और समापन
इस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किए गए नृत्य, गीत और कविता पाठ के प्रतिभागियों को जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी और स्कूली बच्चे शामिल हुए. जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: Tata Motors Workers Union में तिरंगे को सलामी और संविधान के प्रति आस्था का संकल्प


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time