Potka: रात में अवैध बालू ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, पोटका में पकड़ा गया हाईवा – चालक फरार

पोटका:  ओड़िशा रोड से चल रहे अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए मंगलवार देर रात जिला खनन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना चालान बालू लेकर जा रहे एक हाईवा को रोका गया, लेकिन कागजात मांगने पर चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका और मौके से फरार हो गया।

माइनिंग इंस्पेक्टर की टीम ने जांच के दौरान हाईवा को रोककर कागजात मांगे। चालक ने कोई भी चालान या परमिट प्रस्तुत नहीं किया। इसी बीच, अंधेरे का फायदा उठाकर वह वाहन छोड़कर भाग गया। जप्त हाईवा को कोवाली थाना को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान की कार्रवाई में तीन बिना कागजात वाले हाईवा पकड़े जा चुके हैं। इन सभी मामलों में खनन विभाग ने केस दर्ज किया है। हालांकि, नए मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओड़िशा से बड़े पैमाने पर रात में बालू की अवैध ढुलाई होती है। उनके मुताबिक, खनन विभाग की कमजोरी के कारण यह अवैध धंधा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *