Ranchi: छात्र मांगों को लेकर JLKM की पदयात्रा 4 दिसंबर से, 9 को विधानसभा घेराव

रांची:  राज्य में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) छात्रों के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने जा रहा है। संगठन ने 4 दिसंबर से डुमरी (बोकारो) से पदयात्रा शुरू करने और 9 दिसंबर को विधानसभा के बाहर एकदिवसीय धरना देने का फैसला किया है।

हजारीबाग के रॉयल ब्लू रेस्टोरेंट में हुई बैठक में संगठन ने तय किया कि छात्र हितों से जुड़े लंबित मामलों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए यह आंदोलन जरूरी है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि पदयात्रा के जरिए राजधानी पहुंचकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि पदयात्रा डुमरी (बोकारो) → रामगढ़ → रांची के मार्ग से गुजरेगी और 9 दिसंबर को विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

किन मुद्दों पर होगा आंदोलन
यह आंदोलन छात्रों से जुड़े कई लंबित मामलों को उठाएगा, जिनमें प्रमुख हैं—
लंबित छात्रवृत्ति का आवंटन
परीक्षा कैलेंडर लागू कर प्रतियोगी परीक्षाओं को समय पर करवाना
खतियान आधारित नियोजन लागू करना
सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरना

बैठक में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, बेरोजगार पनेसर, राजदेश रतन और सूरज साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग

PF, ESI, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने की भी शिकायत जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र में संचालित कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से निर्धारित नियमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time