Potka: तुरामडीह माइंस हादसा – पीड़ित परिवार को 28 लाख मुआवजा और नौकरी का वादा

पोटका:  तुरामडीह माइंस हादसे में मारे गए ठेका कर्मी जयराम हांसदा के परिवार को अब मुआवजा और नौकरी मिलेगी। मंगलवार को विधायक संजीव सरदार की पहल पर जिला प्रशासन, UCIL प्रबंधन और पीड़ित परिवार के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई।

6 सितंबर को काम के दौरान इलेक्ट्रिक शॉक से जयराम हांसदा की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पिछले तीन दिनों से कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन और अनशन कर रहे थे।

बैठक में तय हुआ कि कंपनी खान अधिनियम 1923 के तहत परिवार को 20 लाख रुपये और संवेदक की ओर से 8 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी सोमवारी हांसदा को तीन महीने के भीतर UCIL में स्थायी नौकरी दी जाएगी। समझौते के बाद परिजनों ने अनशन खत्म किया और कंपनी गेट जाम हटाया।

वार्ता में UCIL के निदेशक (तकनीकी) मनोज कुमार, महाप्रबंधक (खान) चंचल मन्ना, डीजीएम (कार्मिक) राकेश कुमार, एसडीओ चंद्रजीत सिंह, डीएसपी संदीप भगत और डीएसपी तौकीर आलम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
झामुमो जिला संयोजक बाघराय मार्डी, बहादुर किसकू, महावीर मुर्मू, पालटन मुर्मू और स्थानीय ग्रामीण भी बैठक में शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: सरायकेला में अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, दो हाइवा जब्त

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *