Saraikela: सरायकेला में अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, दो हाइवा जब्त

सरायकेला:  जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर चांडिल और कपाली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मिलकर खनिज लदे वाहनों की जांच की गई।

कपाली थाना क्षेत्र के पुड़ीसिली (गौरी-सापड़ा) में अभियान के दौरान दो हाइवा वाहन पकड़े गए। इनमें से एक वाहन (JH05BK 8724) अवैध पत्थर और दूसरा वाहन (JH01BK 7176) अवैध बालू लादकर ले जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में जमा कर दिया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जब्त वाहनों के मालिक, चालक और अन्य संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में “BN शिशु घर” की शुरुआत, बच्चों को मिलेगा सुरक्षित व पोषक माहौल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

    जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

    Spread the love

    Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

    पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time