बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा-मुख्य सड़क पर अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक हाईवा ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद खनन निरीक्षक के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया गया। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन को रोका। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गिट्टी पाई गई, जबकि चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा है। खनन निरीक्षक अब जब्त किए गए हाईवा और गिट्टी की विस्तृत जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और अभियान जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Potka: तुरामडीह माइंस हादसा – पीड़ित परिवार को 28 लाख मुआवजा और नौकरी का वादा
There is no ads to display, Please add some



















































