Potka: 92 लाख की लागत से हरिणा मुक्तेश्वर धाम का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास

पोटका:  पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम में पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग की 92 लाख रुपये की स्वीकृत योजना के तहत सौंदर्यकरण और निर्माण कार्य का शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत शिलान्यास किया।

इस योजना के तहत शिव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें स्नान घाट, चेयर-कुर्सी, पेवर्स ब्लॉक, चेंजिंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर संजीव सरदार ने कहा – “मुक्तेश्वर धाम पोटका क्षेत्र का ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस परियोजना से धाम का कायाकल्प होगा और भक्तों एवं पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का विकास हो, ताकि पोटका की पहचान मजबूत बने।”

विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। पूरा होने पर यह धाम प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का अनोखा संगम बन जाएगा। शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट, मीना बाजार और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं से परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सजाया जाएगा।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, ग्राम प्रधान सह पुजारी ब्रजांकन दंडपाट, सुधीर सोरेन, भागात बास्के, रजनी षांडगी, फूलचांद सरदार, रसानंद सीट, रंजू नायक, दीपांकर सीट, दीपक सरदार, भरत सरदार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पहली बार लगी आर्ट वर्कशॉप और प्रदर्शनी

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time