Muri : रोड निर्माण के लिए कृषि जमीन नहीं देंगे किसान, जोरदार विरोध

  • बुंडू-बंता रोड चौड़ीकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जमीन बचाने की शपथ
  • शिवटंगरा मैदान में जुटे किसान, उठे तीखे नारे

मुरी : बुंडू–बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में माझीडीह, कुबाडीह, पुरानानगर, महेशपुर, खाटंगा और डोमनडीह गांव के प्रभावित किसानों ने शिवटंगरा मैदान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने एक स्वर में कृषि जमीन नहीं देने की शपथ ली। प्रदर्शन के दौरान “कृषि जमीन हमारी जान है, जान देंगे जमीन नहीं देंगे”, “जमीन अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लंघन नहीं चलेगा”, “बिना ग्राम सभा के जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा” जैसे नारे गूंजते रहे। किसानों ने स्पष्ट कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर कृषि भूमि पर नए रोड का निर्माण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : वीर शहीद दुसा-युगल के 196वें शहादत दिवस पर सारसे में रक्तदान शिविर आयोजित

सरकार से कृषि भूमि की रक्षा की मांग

मुख्य वक्ता झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि बुंडू–बंता रोड चौड़ीकरण के नाम पर किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि छीनी जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण में 80 प्रतिशत किसानों की सहमति की अनिवार्यता का खुला उल्लंघन हो रहा है। किसानों ने पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त रांची को ज्ञापन सौंपकर कृषि जमीन की रक्षा की मांग की है। सुफल महतो ने कहा कि छोटे-छोटे जोत वाले किसान अपनी आजीविका खो देंगे, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह कृषि जमीन की रक्षा करे और किसानों की आवाज सुने।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time