- बहरागोड़ा में हाथी के हमले से मकान क्षतिग्रस्त, फसल को नुकसान
- रात में घर पर हमला, बाल-बाल बचा परिवार
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों की आवाजाही से किसानों की फसल, मकान और जान-माल को लगातार नुकसान हो रहा है। मानुषमुड़िया गांव में शनिवार रात एक जंगली हाथी ने किसान चिन्मय दत्त के कच्चे खपरैल मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने मकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे धान को खा गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे, जो सौभाग्य से बाल-बाल बच गए।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में रहस्यमयी अफवाहों से दहशत, रातभर जाग रहे ग्रामीण
वन विभाग ने किया नुकसान का आकलन
हाथी के हमले से दीवार गिरने के कारण घर में रखा बिस्तर, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के मुखिया राम मुर्मू और वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की ओर से क्षति का आकलन किया गया और मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाए गए। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
There is no ads to display, Please add some



















































