Seraikela : मेडिकल के छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला : कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहाकोठी निवासी डॉ. गंगाधर महतो के इकलौते पुत्र प्रकाश महतो (27 वर्ष) ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पूर्व ही देहरादून से कांड्रा अपने घर आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात वह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने उसे देखते ही तत्काल फंदे से उतारकर टीएमएच (टाटा मेमोरियल अस्पताल) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें Gua : राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों की बहाली की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

घटना की सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time