Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

  • कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
  • घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे पोटका थाना क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत गौडग्राम के सासनघुटू टोला निवासी सह राशन डीलर मिकी हांसदा के घर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मिकी हांसदा के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे की है, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। अगले दिन लौटने पर उन्होंने देखा कि 25 हजार रुपये नकद के अलावा दो जोड़ा सोने की अंगूठी, दो जोड़ा सोने की चेन, तीन जोड़ा कान के गहने, चार जोड़ा नाक की कील, तीन जोड़ा पायल और दो जोड़ा चांदी की चूड़ियां चोरी हो चुकी थीं। इस संबंध में मिकी हांसदा ने पोटका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही सात लोगों को आरोपी बनाया है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना चैंपियन

थाना प्रभारी ने की जांच, बयान दर्ज, जल्द खुलासे का भरोसा

चोरी की सूचना मिलने के बाद पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपनो स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घर का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर पंचायत की मुखिया वीणा मुंडा भी मौजूद रहीं और उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीण जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Gua : बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time