Ramgarh: तीन केंद्रों पर 905 परीक्षार्थी देंगे NEET परीक्षा, फ्रिस्किंग और सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

रामगढ़: रामगढ़ जिले में 4 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक का आयोजन हुआ. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंदन कुमार ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

तीन केंद्रों पर 905 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा रीना कुजूर ने जानकारी दी कि जिले के तीन परीक्षा केंद्रों—आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ तथा केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना—में अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी. इन केंद्रों पर कुल 905 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

कदाचारमुक्त परीक्षा पर विशेष जोर
उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और कदाचारमुक्त वातावरण में हो. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी प्रकार की चूक या व्यवधान न हो.

मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की जांच करते हुए उनकी समुचित उपलब्धता का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत विभाग को परीक्षा के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा.

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अच्छी तरह से तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाए और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन हो.

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी केंद्र अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: बैक टू स्कूल कैंपेन से नई शुरुआत, गम्हरिया प्रखंड में ‘स्कूल रूआर 2025’ अभियान को लेकर कार्यशाला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर चार बीएसओ को किया गया शो-कॉज, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी 

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक खाद्यान्न के लिफ्टिंग और डीएसडी समय पर नहीं करने वाले संवेदकों को सख्त चेतावनी, पहले सप्ताह में खाद्यान्न पीडीएस संचालकों…

Spread the love

Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time