Ranchi: नॉन वेज बिरयानी मिलने से भड़का ग्राहक, रेस्टोरेंट मालिक की कर दी हत्या – मचा हड़कंप

रांची:  राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के मालिक विजय बैठा को कुछ युवकों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर लोग रेस्टोरेंट की ओर भागे तो कुछ युवक वहां से भागते नजर आए। विजय जमीन पर गिर चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिरयानी पार्सल को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण बिरयानी का पार्सल विवाद था। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक नामक युवक ने चौपाटी रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन घर जाकर जब उसने पैकेट खोला तो उसमें नॉन वेज बिरयानी निकली। इससे नाराज होकर उसने विजय बैठा को फोन किया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में अभिषेक देर रात रेस्टोरेंट पहुंच गया, जहां बहस बढ़ने पर उसने पिस्टल निकालकर विजय के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही विजय वहीं गिर पड़े और आरोपी फरार हो गया।

परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौपाटी रेस्टोरेंट के सामने सड़क जाम कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कुछ देर तक सड़क पर ट्रैफिक ठप रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना के बाद रांची पुलिस ने कई टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान पक्की हो सके। इधर, इस वारदात से शहर के होटल कारोबारियों में दहशत है। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में हत्या जैसी घटना शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इसे भी पढ़ें :

Bokaro: विधायक मद से बन रही सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, पत्थर की जगह डस्ट का हो रहा उपयोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *