Jamshedpur : पीएम एबीएचआईएम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

 

 

जमशेदपुर :  जिला दण्डाधिकारी उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों से योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली ।

निर्माण कार्य पूर्ण करने का आदेश

उन्होने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनमे निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालन करें ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि साप्ताहिक रूप से इन यूनिट्स की निगरानी किया जाए । वहीं जिन यूनिट्स का कार्य पूर्ण हो चुका है उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समर्पित करने की बात कही।

एकरारनामा की तकनीकी दिक्कतों को दूर करे

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में लगभग 13 करोड़ 87 लाख रू. लागत की कुल 52 स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थीं जिनमें 29 योजना का कार्य पूर्ण हो गया है शेष में कार्य प्रगति पर है । एकरारनामा की प्रक्रिया में 1 योजना तथा जमीन की अनुउपलब्धता को लेकर एक योजना लंबित है, अन्य लंबित योजनाओं में लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हैं । उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पोषक क्षेत्र में ही अन्यत्र जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए एक योजना में निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई वहीं एकरारनामा की तकनीकी दिक्कतों का समाधान करते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया । वहीं, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की कुल 8 योजनाओं में पोटका के हल्दीपोखर एवं बहरागोड़ा की कुल 2 योजना हैंडओवर की प्रक्रिया में है, व 5 में कार्य प्रगति पर है, एक योजना का शिलान्यास किया जाना है जिसे जल्द कराने का निर्देश दिया गया ।

ये थे उपस्थित

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला अभियंता, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त मानगो जुगसलाई नगर परिषद व अन्य संबंधित तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time