पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के पिछली पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे रेलिंग में टकरा जाने से 23 वर्षीय हाड़तोपा पंचायत के मुखिया पुत्र शिवा हांसदा की मौत हो गई. वहीं बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद थाना प्रभारी रवि होनहागा द्वारा घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के 10:00 बजे हाड़तोपा पंचायत की मुखिया अलादी हांसदा का बड़ा पुत्र शिवा हांसदा एवं अन्य तीन युवक दो बाइक में सवार होकर राजनगर से सरहुल मना कर रात को अपने घर वापस लौट रहे थे कि पिछली पुलिया के समीप रेलिंग में टकरा जाने से एक बाइक में सवार मुखिया पुत्र शिवा हांसदा एवं दूसरा युवक घायल हो गया. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इसी दौरान मुखिया पुत्र शिवा हांसदा ने दम तोड़ दिया. पोटका पुलिस द्वारा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया.
इसे भी पढेंः Jamshedpur:डिमना घाटी में कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मौत