Deoghar : पूर्व राज्यपाल व भाजपा नेता रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ की सपरिवार पूजा-अर्चना की

 

देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने रविवार को बाबा बैद्यनाथ की सपरिवार पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, पुत्र, पत्नी व परिवार के अन्य परिजन भी थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितां ने षोडषोपचार पूजन विधि से रघुवर दास व अन्य परिजनों को पूजा कराई। इसके बाद रघुवर दास सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का गठबंधन भी किया।

 

धर्मरक्षिणी सभा में किया स्वागत 

मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर भी मौजूद थे। पूजा-अर्चना के बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा में रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू का सभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। बाबा बैद्यनाथ की पूजा के बाद रघुवर दास बासुकीनाथ भी जाएंगे। वहां भी इनका पूजा-अर्चना कार्यक्रम है। इससे पहले रघुवर दास के देवघर आगमन पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने उनका सर्किट हाउस में स्वागत किया था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur सीतारामपुर डैम में गोली मारकर युवक की हत्या

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time