Bahragora: गांव से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, जान जोखिम में डाल चल रहे लोग

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़क झरिया से झारापाड़ा गांव तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इस पर चलना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा बन गया है.

इस सड़क से न केवल झरिया और झारापाड़ा गांव के लोग आते-जाते हैं, बल्कि यह गुहियापाल पंचायत के अलावा स्वर्णरेखा नदी के उस पार बसे अन्य पंचायतों को भी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है. सबसे अधिक मुश्किल गर्भवती महिलाओं और स्कूल जाने वाले छात्रों को होती है, जिन्हें रोज जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है.

स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार सड़क मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है. बावजूद इसके आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इससे नाराज ग्रामीण अब विभागीय उदासीनता पर खुलकर सवाल उठाने लगे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा. ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार या प्रशासन इस बुनियादी समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे, जिससे उनका दैनिक आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बाढ़ से बेहाल जमशेदपुर, हजारों घर डूबे – प्रशासन पर बरसे विधायक सरयू राय

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *